चकरामी के जालसाज युवक को भेजा गया जेल

नारायणपुर: चकरामी गांव के जालसाज युवक सुमित कुमार बमबम को भवानीपुर पुलिस ने जालसाजी और फर्जीवाड़ा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुमित कुमार पर दुबरिया गांव की कविता देवी ने भवानीपुर वोपी में फर्जी राजस्व जमीन का रसीद देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपरांत शिवनारायणपुर अजय कुमार सरकार के द्वारा जांच में पाया गया कि रसीद पूरी तरह से फर्जी है। बमबम कुमार ने दुनिया की कविता देवी से फर्जी रसीद देने की एवज में सात हजार रूपये ठगी भी कर लिया था।

Comments